VIDEO: बेटी ससुराल में प्रताड़ित हो रही थी, पिता गाजे-बाजे के साथ अपने घर ले आए…

बेटी को जिस धूमधाम से विदा किया, उसी धूमधाम से वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां अनमोल है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये ही नहीं इसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है।

0
263

बदलते दौर में समाज भी बदल रहा है..धीरे धीरे ही सही लेकिन अब समाज में महिलाओं के प्रति रवैया बदल रहा है। ऐसा ही एक रांची (Ranchi Jharkhand) का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। जहां पिता अपनी बेटी को ससुराल से अपने घर लेकर आ गए, वो भी बाकायदा गाजे-बाजे के साथ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमाद ने पहले ही दो शादियां कर रखी थीं। जब इसका पता चला तो पिता ने बेटी को अपने घर लाने का फैसला किया।

बेटी के पिता प्रेम गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- पिता जब बेटियों की शादी करते हैं तो बड़े धूमधाम से करते हैं। लाखों खर्च करते हैं। जब बेटी को परिवार अच्छा नहीं मिलता, पति अच्छा नहीं मिलता तो चुप हो जाते हैं। बेटी को जिस धूमधाम से विदा किया, उसी धूमधाम से वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां अनमोल है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये ही नहीं इसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को सता रहा एनकाउंटर का डर…पढ़िए पूरी खबर

क्या है मामला?
रांची के कैलाश नगर स्थित कुम्हार टोली निवासी प्रेम गुप्ता की बेटी साक्षी की शादी धूमधाम से हुई और इसमें लाखों का खर्च हुआ था। 28 अप्रैल 2022 को साक्षी की शादी बजरा के सर्वेश्वरी नगर निवासी सचिन कुमार से हुई। लड़का झारखंड बिजली वितरण निगम में असिस्टेंट इंजीनियर है। प्रेम गुप्ता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ। प्रेम के मुताबिक, सचिन ने बेटी को धोखा दिया। वह पहले से शादीशुदा था। उसने एक नहीं, दो शादी कर रखी थीं और बेटी से तीसरी शादी की। शादी के बाद वह साक्षी के साथ नहीं रहता था। बजरा में ही माता-पिता से अलग किराये के मकान में रह रहा था।

देखें वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।