आईलैंड के पेड़ों से लटकी ये हजारों गुड़ियाएं रात में करती हैं बातें!

0
410

दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां गुडिय़ाएं देख कर हर किसी की रूह कांप जाती है। दरअसल, यहां खूबसूरत गुड़ियाएं नहीं बल्कि हर पेड़ पर लटकी ऐसी डरावनी भूतिया गुड़ियाएं खौफ की कहानी कहती हैं। आखिर क्यों इस आईलैंड पर नजर आती हैं ऐसी खौफनाक भूतिया गुड़ियाएं?

मेक्सिको में स्थित गुड़ियाओं के इस खौफनाक आईलैंड में जा कर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। यहां जिधर भी नजर जाती है बस ये डरावनी गुड़ियाएं ही आपको घरती नजर आती है। जमीन-पानी से लेकर पेड़ों तक हर जगह ये गुड़ियाएं ही टंगी है।

यहां एक और खास बात है कि यहां एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है। लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा भी लगा है कि वह लड़की उनका पीछा कर रही है। इस आईलैंड पर हजारों गुड़ियाएं हैं। जिनके लिए कहा जाता है कि ये सारी गुड़ियाएं डॉन जूलियन नाम के शख्स ने टांगी थीं।

l_haunted-island-of-dolls-585e2148417b8

शहर से दूर जूलियन यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। एक दिन उसे नहर में एक बच्ची की लाश मिली। उसके कुछ ही दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया भी मिली। तभी से जूलियन को उस बच्ची की आत्मा सताने लगी।

l_haunted-island-of-dolls-585e20325cf46

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये जलपरी, देखें तस्वीरें

आत्मा की शांति के लिए जूलियन ने पूरे आईलैंड पर गुड़िया टांगना शुरू कर दिया। जूलियन ने अपने घर के चारों ओर भी गुड़ियाओं को रस्सी से टांग दिया ताकि उसका भूत उसे तंग ना करे। यहां आने वाले सैलानियों का कहना है कि उन्हें आज भी किसी लड़की की आवाज यहां सुनाई देती है। लोकल भाषा में यह जगह ‘Chinampas’ नाम से प्रसिद्ध है। 1987 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया था।

l_haunted-island-of-dolls-585e208f2be91

l_haunted-island-of-dolls-585e20703b1cc