दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, दिया दहेज…और फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया, देखें Video

0
745

रोज हमारे सामने लाखों उदाहरण ऐसे आते हैं जहां प्यार में आदमी न जानें क्या कुछ कर जाता है। अब एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से शादी सिर्फ इसलिए रचा ली ताकि किसी का दिल नहीं  टूटे।

ये ही नहीं युवक ने शादी रचाने के अलावा लड़की के परिवार वालों को दहेज भी दिया। युवक के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारिफ हो रही है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक ने मीडिया को बताया कि ‘मैं दोनों में से किसी का भी दिल टूटता नहीं देख सकता था. इसलिए मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया।’ ये ही नहीं, एक परंपरा दहेज की भी है। जहां दुल्हन का परिवार लड़के को दहेज देता है उसके विपरीत यहां लड़का लड़की के परिवार को दहेज देकर बताता है कि वो दुल्हन का ख्याल रख सकता है। दूल्हे ने दो लड़कियों के परिवारों को 5-5 हजार रुपये दिए।

आपको बता दें, ये वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। युवक ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से 17 अगस्त को शादी रचाई थी।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं