भैंस निगल गई 2 लाख का सोना, देखें VIDEO फिर भैंस के मालिक ने क्या किया?

0
322

कुछ खबरें अनोखी होने के साथ आपको हैरान और परेशान दोनों कर जाती है। जैसे कि ये खबर जोकि महाराष्ट्र से सामने आयी है। ये खबर इतनी अनोखी है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र (maharashtra news) के वाशिम जिले में एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना को सुनने के बाद गांव के साथ-साथ इस खबर को जिसने पढ़ा सभी लोग हैरत में पड़ गए।

बताया जा रहा है ये घटना वाशिम जिले के एक गांव की है, जहां महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया। अगले दिन महिला ने देखा कि जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया। भैंस ने भी बिना देरी किए चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया।

ये भी पढ़ें: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..फिर हर रात करने लगा अजीबोगरीब जिद्द, जानें UP का ये मामला

कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है। बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है। इस पूरे मामले के बाद भैंस का 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया।

ये भी पढ़ें: ये 4 बातें सुहागरात को फिल्मों जैसी रोमांटिक नहीं होने देती…

इस पूरी घटना की जानकारी एएनआई से बात करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने दी। उन्होंने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है. 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो जरुर शेयर कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।