गजब: कुतुब मीनार से भी 9 गुना लंबी है इस शख्स की पगड़ी, देखें Video

0
545

पटियाला: पंजाबियों का नाम सुनते ही आपको खाना और भगड़ा सबसे पहले याद आता है। लेकिन आज हम जिस व्यक्ति के बारें में बताने जा रहे है। उनकी पहचान की उनकी पगड़ी है। दरअसल, पटियाला में रहने वाले अवतर सिंह मोनी जो 645 मीटर की लंबी पगड़ी पहनते हैं जो की दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी कहलाती है। यह पगडी कुतुब मीनीर से 9 टाइम्स लंबी है।

मोनी बताते हैं कि उन्हें पगड़ी पहनने में कम से कम 6 घंटे लग जाते हैं। अवतर सिंह मोनी रोजना अपनी बाइक से पूरे गांव का भ्रमण करते हैं। जिस दौरान वह एक गुरुद्वारे से दूसरे गुरुद्वारे जाते हैं। जब भी कोई उनसे मिलता है तो वह आशीर्वाद और प्यार लेने के साथ- साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चुकता। इतनी बड़ी पगड़ी पहनने के पीछे अवतर सिंह का एक बहुत बड़ा कारण है। दरअसल इसके चलते एक तो बालों की सुरक्षा हो जाती है साथ ही एकता और सिखों की अलग एक पहचान बनाने में मदद मिलती है।

62 साल के अवतर सिंह ने इस सफर की शुरूआत 16 साल पहले शुरू की थी। अब तक के इस सफर में वह 32 हजार रुपये पगड़ी का कपड़ा खरीदने में खर्च कर चुके हैं। आप को यह जानकार हैरान होगी की इस पूरी पगड़ी का वजन 206 kg है। जब पगड़ी के वजन के बारे में अवतर सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि यह पगड़ी उनके लिए कोई बोझ नहीं है बल्कि उन्हीं का ही एक जरूरी हिस्सा है। एक तरह से मोनी की पगड़ी पंजाब की शान बन चुकी है। इसके अलावा मोनी की पगड़ी ने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया है।

देखें वीडियों-

ये वीडियो History Tv से लिया गया है….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now