डॉक्टर्स का कमाल सूअर की किडनी इंसान में ट्रांसप्लांट, जानें सर्जनी का पूरा प्रोसेस

दुनिया भर में हजारों लोगों को किडनी फेल्योर की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर इस तरह से किडनी की वैकल्पिक व्यवस्था होती है यह पूरी दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

0
217

Pig Kidney Transplant: पहली बार डॉक्टरों ने आनुवांशिक रूप से संशोधित सूअर की किडनी का इंसान में ट्रांसप्लांट कर दिया है। यह कमाल अमेरिका में मैसाच्यूसेट्स अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया है। डॉक्टरों ने कहा है कि 62 साल के रिचर्ड स्लायमेन में सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है यह खबर अपने आप में बहुत बड़ी है क्योंकि दुनिया में तेजी से लोगों की किडनी खराब हो रही है और इनमें से अधिकांश में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। ऐसे में अगर सूअर से ही किडनी मिल जाए तो यह पूरी दुनिया के लिए बहुत राहत भरी बात होगी।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड बहुत दिनों से डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्हें बाद में किडनी खराब हो गई. सात साल तक डायलीसिस पर रहने के बाद 2018 में इसी अस्पताल में रिचर्ड का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जो इंसान की किडनी थी लेकिन 5 साल के अंदर ही उनकी किडनी फेल हो गई। जो किडनी रिचर्ड में लगाई गई है वह मेसाच्यूसेट्स के ईजेनेसिस ऑफ कैंब्रिज सेंटर में विकसित सूअर की लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: गर्मीयों में बढ़ा डेंगू बुखार, जानें क्या खाकर तुरंत ठीक हो जाएंगे आप?

वैज्ञानिकों ने इस सूअर से उस जीन को निकाल दिया जिससे इंसान को खतरा था। इसके साथ ही कुछ इंसान के जीन को जोड़ा भी गया जिससे क्षमता में वृद्धि हुई। ईजेनेसिस कंपनी ने सूअर से उन वायरस को भी असक्रिय कर दिया जिससे इंसान में इंफेक्शन हो सकता था। इस तरह जिस सूअर की किडनी का इस्तेमाल किया गया है वह पूरी तरह इंजीनियरिंग का करिश्मा है और इसमें सूअर वाले गुण बहुत कम ही है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 22 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी, राजस्थान में IPL टिकट मात्र 500 रुपये में, जानें टिकट के रेट?

विज्ञान का करिश्मा मील का पत्थर साबित हो सकता है
दुनिया भर में हजारों लोगों को किडनी फेल्योर की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर इस तरह से किडनी की वैकल्पिक व्यवस्था होती है यह पूरी दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अकेले अमेरिका में एक लाख लोग अंग प्रत्यारोपन के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं. इनमें से सबसे ज्यादा संख्या किडनी ट्रासप्लांट की है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।