शाहीन बाग में वीडियो बनाती पकड़ी गईं महिला का क्या है PM मोदी से सीधा कनेक्शन, क्यों हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

0
930

ट्रेंडिंग खबर: दिल्ली के शाहीन बाग में आज यानी 5 फरवरी को पुलिस ने एक महिला को प्रदर्शनकारियों के बीच से एक महिला को बाहर निकाल दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल ये महिला बुर्का पहनकर शाहीन बाग पहुंची हुई थी और यहां वीडियो बना रही थी। कुछ महिलाओं को जब शक हुआ और बुर्का पहनी महिला से नाम पूछा तो अपना नाम बरखा बता रही थीं, जो कि उनका असली नाम नहीं है।

प्रदर्शनकारियों को महिला पर तब शक हुआ, जब वो कई सारे सवाल पूछने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि उनके हाथ में मौजूद मोबाइल में कैमरा भी चालू है। इसके बाद लोगों को महिला की पहचान को लेकर शक और बढ़ा और उन्हें पकड़ लिया गया। बाद में महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद, महिला की जो पहचान समाने आई उसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शाहीन बाग पहुंची महिला की पहचान गुंजा कपूर है। जो कि एक यूट्यूबर हैं। यूट्यूब के राइट-नैरेटिव वेब चैनल चलाती हैं। फेसबुक और ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं। ये ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी उन्हें फॉलो करते हैं। गुंजा ने पीएम के द्वारा फॉलो करने के ट्वीट को पिन टू टॉप कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने अपने कुछ वीडियो में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का विरोध भी किया है।

गुंजा कपूर के चोरी चुपके शाहीन बाग में वीडियो बनाने पर विपक्ष और सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ट्रोल किया जाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें, गुंजा कपूर ने हाल ही में शाहीन बाग में हुए एक बच्चे की मौत पर भी वीडियो बनाया है।

जिसमें उन्होंने कहा कि, बच्चे की मां बच्चे की मौत को शहादत का नाम देती है और पिता भारत सरकार को बच्चे की मौत का जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन माता और पिता दोनों ही अपनी लापरवाही को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उस छोटे बच्चे का क्या गुनाह था कि उसे रोज उस दुर्गम परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा था। क्या उसकी मां को जरा भी नहीं लगा कि इस ठंड में बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। क्या उनके लिए बच्चे से ज्यादा प्रदर्शन जरूरी था। जब बच्चा नहीं रहा तो शहादत का नाम दे दिया।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..