दिल्ली की सड़कों पर घूमती दिखी चुड़ैल, सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हुआ VIDEO

एक महिला ने दिल्ली वालों को कुछ इसी अंदाज में डराया, जिसे देखकर वे हक्के-बक्के रह गए तो कई लोगों के पसीने छूट गए।  वहीं एक महिला को डर के मारे भागते हुए कैमरे में कैद किया गया

0
201

सोचिए क्या हो अगर आप सड़क पर टहलने के लिए निकले हों और वहीं डरावनी नन आपके सामने आ जाए। ऐसी हमारी कल्पना नहीं बल्कि दिल्लीवासियों के साथ ऐसा हुआ है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिल्ली की सड़कों  पर ‘द नन’ (Demon Nun) वाली वहीं भयानक सी दिखने वाली चुड़ैल नजर आई। सड़कों पर अपनी गाड़ी के बाहर सिर निकाल कर झांकते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक लड़की को डर के मारे अपना मुंह छिपाते देख गया। इस बात को पढ़ कर ही यकीनन आपके डर के मारे पसीने छूट गए होंगे, लेकिन जरा रुकिए इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।

ये भी पढ़ें: Kapil Spotted नाम से क्यों किया जा रहा है कपिल शर्मा को ट्रेंड, जानिए क्या है माजरा?

दरअसल, हैलोवीन के पहले एक महिला ने दिल्ली वालों को कुछ इसी अंदाज में डराया, जिसे देखकर वे हक्के-बक्के रह गए तो कई लोगों के पसीने छूट गए।  वहीं एक महिला को डर के मारे भागते हुए कैमरे में कैद किया गया जबकि कुछ लोग उन्हें देख हंसने लगे और वीडियो  बनाने लगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर महज 3 दिनों में लगभग 7 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey की इन 10 हॉट तस्वीरों में देखें कातिलाना अदाएं

आपको बता दें, ये वीडियो किसी नन का नहीं बल्कि मशहूर मेकअप आर्टिस्ट इज़ा सेतिया (makeup artist Iza Setia) का है। उन्हें बिल्कुल ‘द नन’ फ्रैंचाइज़ी की डरावनी नन का लुक दे दिया। अपने डरावने लुक पर दिल्ली के लोगों का रिएक्शन देखने के लिए वह देर शाम सड़कों पर निकल गईं। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में लोगों को उन्हें देख डरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘जैसा कि वे कहते हैं हिम्मत’।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Iza Setia (@izasetia_makeovers)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।