जानें क्यों चर्चा में है सोशल मीडिया पर वीकेंड मैरिज ट्रेंड?

1
689

बदलते समय के साथ समाज बदल रहा है। इसी में एक ऐसा बदलाव देखा गया है जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है। जिसे Weekend Marriage नाम दिया है।  यह ट्रेंड जापान में काफी पॉपुलर हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां लोग शादी के बाद भी अपने-अपने घरों में ही रह रहे हैं। एक-दूसरे से वीकेंड पर ही मिलते हैं। भावनाएं साझा करते हैं। भविष्य की योजनाएं बनाते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बांटते हैं, लेकिन हमेशा साथ नहीं रहते।

‘वीकेंड मैरिज’ जापान में वीकेंड मैरिज का बढ़ता ट्रेंड महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रहा है। उनका मानना है कि शादी की व्यवस्था में महिलाओं को ज्यादा समझौते करने पड़ते हैं। एक रिपोर्ट कहती है-जापान में महिलाएं पुरुषों से 5 गुना ज्यादा घरेलू काम करती हैं। हिदेकाजू ताकेदा बिजनेस कंसल्टेंट हैं। वे कहते हैं- शादी के लिए साथ रहना जरूरी नहीं है। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। यह मुझे सूट करता है।

ये भी पढ़ें: अजान सुनते ही शहनाज गिल ने किया ये दिल छू लेने वाला काम, फैंस कर रहे खूब तारीफ, देखें VIDEO

वे कहती हैं- वीकेंड मैरिज मेंं आर्थिक तौर पर दोनों का आत्मनिर्भर होना जरूरी होता है। अगर दोनों आत्मनिर्भर नहीं होंगे तो वीकेंड मैरेज नहीं चल सकती। वीकेंड मैरेज पर जापान के कुछ पुरुषों का मानना है कि खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक का काम खुद ही करना पड़े तो ऐसी शादी का क्या फायदा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.