3 साल पूरे होने पर दो बेरोजगार लड़कों ने लिए पीएम मोदी के मजे, वायरल हो रहा है VIDEO

यूथ के बीच ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, एक यूजर्स ने लिखा.. इंतजार कीजिए..अच्छे दिन आने वाले हैं।

0
1357

मोदी सरकार 26 मई को अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। जहां सरकार इस जश्न को मनाने की तैयारी में जुटी है तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बेरोजगार लड़के अपनी बेरोजगारी के लिए भी मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में दो लड़के बेरोजगारी और सरकार के वादों पर अपनी परेशानियां गिना रहे हैं।

एक लड़का दूसरे लड़के से पूछता है कि आप कबसे नौकरी ढूंढ़ रहे हो..जवाब मिलता है जब से मेरे फ्लैट जूते हील वाले थे। जवाब देने के बाद दूसरा लड़का पूछता है तुम कब से ढूंढ़ रहे हो नौकरी। इस सवाल पर पहले लड़के का जवाब आता है जबसे मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लड़का आगे कहता है कि हमें अभी तक नौकरी नहीं मिली, शायद मोदीजी हमें सपने दिखा कर हमसे और ज्यादा मेहनत करवाना चाहते हों। मोदी जी ये सोच रहे होंगे कि इन लोगों को नौकरी मिल जाएगी तो ये लोग आलसी हो जाएंगे। पैसे कमाने लगेंगे तो बचत करना भूल जाएंगे..कितना ध्यान रखते हैं मोदी जी हमारा।

ये सब सुन दूसरे लड़के का दर्द भी झलकने लगता लगता है। वो कहता है कि हम क्या करेंगे नौकरी करके..मोदी जी के जुमले खाकर पेट भर लेंगे, नौकरी ना सही जुमले ही सही। वीडियो के अंत में दोनों लड़के भाजपा के नारे अबकी बार पर तंज कसते हुए कहते हैं..अबकी बार बर्बाद हो गए यार। इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। कमेंट करने वाले यूजर्स भी लिख रहे हैं कि इंतजार कीजिए..अच्छे दिन आने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now