Watch: नूर का गाना ‘मूव यॉर लक्क’ रिलीज, बादशाह का रैप थिरकने को कर देगा मजबूर

0
664

मुम्बई: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर का पहला गाना गुलाबी आंखे का फ्रेश वर्जन गुलाबी 2.0 रिलीज हुआ था। अब फिल्म का एक पार्टी सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसका टाइटल है मूव यॉर लक्क। इस गाने को #MYL हैशटैग के जरिए प्रमोट किया जा रहा है। इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है। बात करें रैप की तो हमेशा की तरह बादशाह स्क्रीन पर छा गए।

सोनाक्षी के फैंस को जानकार खुशी और हैरानी दोनों हो सकती है कि वो पहली बार किसी वीडियो में पंजाबी सेंसेशन साथ में काम कर रहे हैं।

अब बात करते हैं गाने कि तो ये आपको डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर देगा। जैसा कि उड़ता पंजाब और फिल्लौरी के बाद दोसांझ की फैंन फॉलोइंग बढ़ गई है तो वहीं बादशाह का फ्रेश रैप दर्शकों को खूब पसंद आएगा। अब वीकली रिपोर्ट में देखना है कि सोनाक्षी का ये गाना टॉप प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना सकता है या करना पड़ेगा इंतजार।

बताते चले सोनीक्षी इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं जो अपनी रोजाना की जद्दोजहद से लड़ रही है। फिल्म में आपको सोनाक्षी की नादानियां देखने को मिलेंगी जिन्हें देखकर आपको अच्छा लगेगा। बाकि तो फिल्म की रिलीज पर मालूम होगा कि वाकिय दर्शकों को सोनाक्षी की नादानियां पसंद आई या नहीं।

इन गानों को भी सुनिए:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)