शादी के ये चार वीडियो Whatsapp पर मचा रहे हैं धमाल, देखने वाला हर शख्स हुआ हंसने को मजबूर

0
2243

सोशल मीडिया: शादी दूल्हा- दुल्हन के जीवन का सबसे यादगार लम्हा होता है। अक्सर शादी में कोई वाक्या हो जाए जो सिर्फ आप के लिए ही नहीं बल्कि समारोह में शरीक होने आए मेहमानों के लिए यादगार बन जाए। तो आइए ज्यादा कुछ आपको ना बताते हुए आपको कुछ वीडियो देखाते हैं। जो शायद आपको लोट-पोट ना सही लेकिन ठहाका मारने को जरूर  मजबूर कर देगी।

पहली वीडियो

पहले वीडियो की बात करते हैं तो, इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर पहुंच चुके हैं। दोनों को जैसे ही फोटोग्राफर जयमाला एक दूसरे के गले में डालने के लिए कहता है, दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था हो जाती है। दोनों एक दूसरे के गले में माला डालने की कोशिश करते हैं लेकिन माला एक दूसरे के गले डलने के बजाए, टूट कर गिर जाती है।

दूसरी वीडियो

इस शादी के वीडियो को देखकर लगता है कि दुल्हन बहुत सहमी है। दुल्हन जैसे ही दूल्हे के गले में माला डालती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह पीछे गिर पड़ती है। वहीं दूल्हे के जयमाला डालने के बाद जैसे ही बम फटते हैं दुल्हन डर के कारण चिल्ला उठती है। अब अगर आपको हंसी आ रही तो आप खुलकर हंस सकते है।

तीसरी वीडियो

वीडियो की पहली झलक में ऐसा लगेगा कि ये दूल्हा-दूल्हन अपनी नहीं किसी और कि शादी में आए। खैर आगे देखिए जब  दूल्हा- दुल्हन के गले में माला डाल देता है। फोटोग्राफर दुल्हन से दूल्हे के गले में माला डालने के लिए कहता है। दूल्हन दूल्हे के गले के बजाय उसके सेहरे पर माला लटका देती है। इसके बाद सब सोचते हैं गलती से दूल्हन ने यहां पर माला डाल दी होगी इसलिए वे फिर से दूल्हन से माला डलवाते हैं लेकिन दूल्हन फिर से वहीं गलती दोहरा देती है। दूल्हन की इस गलती के बाद दूल्हा लाल-पीला हो जाता है और माला को तोड़ देता है।

चौथी वीडियो

दूल्हा-दूल्हन का हाथ पकड़ सेट पर जाता है कि कुछ ऐसा हुआ कि सबकी बत्तीसी निकल पड़ी, दरअसल दुल्हे की पैंट की चैन खुली थी। और जैसे ही फोटोग्राफर ने दूल्हे को ये बताया तो दुल्हा शर्म के मारे अपना मुंह छुपाने लगा। तो ज्यादा नहीं कैसे लगे आपको ये वीडियो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे..।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now