श्री गुरूगोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

0
157

हनुमानगढ़। गुरूद्वारा भगत बाबा नामदेव जी में बुधवार को श्रीगुरूगोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को सुबह 9 बजे सुखमणी साहिब का पाठ किया गया और क्षेत्र की खुशहाली व सुख स्मृद्धि की कामना की गई जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया। समागम में भाई जसवीर सिंह, संतोख सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सेवादार मान सिंह ने बताया कि श्रीगुरूगोबिन्द सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित विशाल समागम का आयोजन किया गया और सभी की खुशहाली की कामना की गई। उन्होने बताया कि हर वर्ष श्रीगुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल समागम का आयोजन किया जाता है। गुरू का लंगर अटूट बरताया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।