पाकिस्तान में चुनाव से तीन दिन पहले आतंकी हमला, निशाने पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा

हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले तेज हो गए हैं। बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं।

0
161

पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में सोमवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। ये हमला चुनाव से 3 दिन पहले हुआ है। 8 फरवरी को यहां चुनाव है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए हैं।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

आतंकियों ने सोमवार सुबह करीब 3 बजे दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी भाग निकले। उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें: इमरान को चुनाव से 8 दिन पहले हुई 14 साल की जेल, पढ़ें क्या है तोशाखाना केस

सोमवार सुबह बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर भी धमाका हुआ था। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक इलेक्शन कमिशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली। जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड ने जीता ग्रैमी, पढ़ें कैसा रहा बैंड का 45 साल का सफर?

आपको बता दें, पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले तेज हो गए हैं। बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनेट में कुछ दिन पहले 8 फरवरी को होने वाले इलेक्शन को टालने की मांग की गई थी। हालिया दिनों में आतंकी और हिंसा की बढ़ती घटनाएं किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।