पीएम मोदी ने गिफ्ट में जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ ही क्यों दी? असली वजह जानिए

72

पीएम मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर गए हैं, जिसमें सबसे आखिरी देश इटली है। उन्होंने इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और खास चीज की चर्चा भी। दरअसल, पीएम मोदी ने मेलोनी से मुलाकात के दौरान ‘मेलोडी चॉकलेट’ गिफ्ट की है। लेकिन इस गिफ्ट का असर सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा। शेयर बाजार में भी इसका असर देखने को मिला और Parle Industries के शेयरों में जबरदस्त तेजी आ गई।

वायरल वीडियो की शुरुआत में मेलोनी कहती हैं, ‘पीएम मोदी ने मुझे एक खास गिफ्ट दिया है, जो कि मेलोडी चॉकलेट है।’ इस बात पर मेलोनी और पीएम मोदी हंसते नजर आते हैं। वीडियो के आखिर में मेलोनी ‘शुक्रिया’ बोलती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। यह पोस्ट 20 मई की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर किया गया था। जिसे देखकर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?
मंगलवार को Parle Industries के शेयर करीब 5% चढ़कर ₹5.25 तक पहुंच गए। पिछले एक हफ्ते में भी शेयर लगभग 7% उछला। भारी खरीदारी के चलते करीब 8 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो सामान्य औसत से कई गुना ज्यादा था।

हालांकि यहां एक बड़ा ट्विस्ट है। जिस कंपनी के शेयर बढ़े, वह Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी नहीं है। Melody वास्तव में मुंबई स्थित निजी FMCG कंपनी Parle Products बनाती है, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है। Parle Industries का कारोबार रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ा है। लेकिन सोशल मीडिया पर “Parle” नाम वायरल होते ही कई छोटे निवेशकों ने गलती से इसी कंपनी के शेयर खरीद लिए।

मेलोडी चॉकलेट क्यों दी?
साल 2024 में पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में जॉर्जिया मेलोनी से मिले थे। तब जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी के साथ एक वीडियो बनाई थी। उस वीडियो में मेलोनी ने कहा था, ‘आप सभी को मेलोडी टीम की तरफ से हैलो'( Hello from the Melodi team) इसी किस्से की वजह से पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। मेलोडी शब्द पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती का नाम बन गया है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

“Melodi” ट्रेंड की शुरुआत कब हुई
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा: “PM Modi brought us a gift. It is Melody.” इसके बाद इंटरनेट पर “Melodi” ट्रेंड फिर से छा गया। “Melodi” शब्द मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। इसकी शुरुआत 2023 में दुबई में आयोजित COP28 के दौरान हुई थी।

भारत-इटली संबंधों पर फोकस
मोदी का यह दौरा भारत और इटली के बीच बढ़ते रणनीतिक रिश्तों के बीच हो रहा है। दोनों देश व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं भारत में इटली का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 3.66 अरब डॉलर रहा।इस यात्रा के दौरान भारत की Tata Electronics और डच टेक कंपनी ASML के बीच सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर समझौता भी चर्चा में रहा।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।