अमेरिका में 3 जगह गोलीबारी, 22 लोगों की मौत, कब खत्म होगा यूएस का गन कल्चर?

0
113

US Mass Shooting News: अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग हुई जिसमें अबतक 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।

सन जर्नल के मुताबिक इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है। ल्यूइस्टन, एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है।

हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन हमलावर की तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करते और जाते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे। बता दें, ऐसा अमेरिका में पहली बार नहीं हुआ यहां आए-दिन इस तरह की बड़ी घटनाएं होती है लेकिन अमेरिका का गन कल्चर कभी खत्म नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की सरकारी बिल्डिंग में गोलीबारी, 12 की मौत, 5 लोग घायल

अमेरिका में है गन कल्चर
अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है।

ये भी पढ़ें: इन देशों में चाव से पी जाती है स्नेक वाइन…जानिए कैसे होती है तैयार, क्या हैं बेनिफिट्स…देखें video

1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस वक्त वहां परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन ये कानून आज भी जारी है।

ये भी पढ़ें: बर्फीले तूफान की चपेट अमेरिका, साइक्लोन बॉम्ब के VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

कितने प्रतिशत लोग रखते हैं अमेरिका में गन
जानकर हैरानी होगी, बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं। अक्टूबर 2020 के गैलप सर्वे के मुताबिक, 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूकें हैं। इनमें से एक तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।