रील बनाने वालों को अब मोदी सरकार देगी नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, ऐसे करें आवेदन

इस अवॉर्ड्स को 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएंगा। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है। इसके लिए आपको MyGov.in पर जाकर नॉमिनेशन कर सकते हैं।

0
159

National Creators Award 2024: अगर आप भी इंफ्लुएंसरों या वीडियो क्रिएटर्स हैं जोकि अच्छे विषयों पर कंटेंट बनाते हैं और लोगों में ज्ञान या जागरुकता फैलाने का काम करते हैं तो अब आपको भारत सरकार नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से नवाजेगी। सरकार ने इन क्रिएटर्स को सम्मानित करना का फैसला किया है, अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर्स हैं और लोगों तक विभिन्न मुद्दों पर ज्ञान पहुंचा रहे तो आप भी इसके लिए नॉमिनेशन करा सकते है।

MyGov.in की वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर्स को innovateindia.mygov.in पर जाना होगा, जहां, उन्हें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 का विकल्प मिलेगा। यहां पर क्रिएटर्स अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उन्हें कैटेगरी चुननी होगी और सोशल मीडिया लिंक को अटैच करना होंगा। इसके बाद आप यहां पर अपने नॉमिनेशन कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

20 कैटेगरी मिलेगा अवार्ड
सरकार के इस ‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का मकसद देशभर में लोगों तक ज्ञान पहुंचा रहे  क्रिएटर्स को पहचान देना है। केंद्र सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि इस अवॉर्ड्स को 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएंगा। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है। इसके लिए आपको MyGov.in पर जाकर नॉमिनेशन कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।