कौन है फली एस नरीमन? इंदिरा गांधी और 370 के थे विरोधी, जानें इनके बारें सबकुछ

नरीमन की आत्मकथा ‘बिफोर मेमोरी फ़ेड्स’ काफी पढ़ी जाने वाली किताब है। यह कानून के छात्रों और युवा वकीलों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करती है।

0
177

सुप्रीम कोर्ट के वकील और जाने माने न्यायविद फली एस नरीमन (Fali S Nariman) का निधन हो गया है। वे 95 साल के थे। वे एनजेएसी फैसले समेत कई ऐतिहासिक मामलों में बहस में शामिल रहे। उन्होंने 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले के खिलाफ अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया था।

वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि यह बहुत दुखद समाचार है कि प्रख्यात न्यायविद् फली एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्हें वकील समुदाय का भीष्म पितामह भी माना जाता था। वे एक महान वकील और हमारे परिवार के करीबी दोस्त थे। इस महत्वपूर्ण समय में उनका निधन हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ें: धारा 370 खत्म होने पर खुश नहीं राहुल गांधी, मोदी सरकार के लिए दिया ऐसा बयान

ये भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 पर पीएम मोदी की दो टूक बात..’ब्रह्मांड की कोई ताकत अब 370 की वापसी नहीं करा सकती’

कौन थे फली एस नरीमन?
फली एस नरीमन सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और लोगों की आवाज थे। वे नागरिक स्वतंत्रता के कट्टर समर्थक थे। उनकी न्यायिक विकास के बारे में आलोचनात्मक राय बहुत मायने रखती थी। उन्होंने अनुच्छेद 370 (Article 370) मामले में दिए गए फैसले की भी आलोचना की थी। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन एक वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट के जज हैं। वे महत्वपूर्ण एससी एओआर एसोसिएशन मामले में भी शामिल थे, जिसके कारण कॉलेजियम प्रणाली का जन्म हुआ। जून 1975 में उन्होंने इमरजेंसी पर इंदिरा गांधी सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

क्यों है ‘बिफोर मेमोरी फ़ेड्स’ की इतनी चर्चा?
नरीमन की आत्मकथा ‘बिफोर मेमोरी फ़ेड्स’ काफी पढ़ी जाने वाली किताब है। यह कानून के छात्रों और युवा वकीलों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करती है। इसके साथ ही उन्होंने ‘द स्टेट ऑफ नेशन’ और ‘गॉड सेव द ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट‘ किताब भी लिखी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।