गुरु हरकृष्ण स्कूल में 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

39

– 41 जिलों एवं अकादमियों के लगभग 600 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, 7 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
हनुमानगढ़ जंक्शन। राजस्थान सरकार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, हनुमानगढ़ जंक्शन में हुआ। प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के 41 जिलों एवं विभिन्न अकादमियों से आए लगभग 600 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम  की शुरुवात छोटे बच्चो द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण एवम तिलक लगाकर की गई।
विद्यालय प्रबंधक श्री अमन संधू ने कहा कि हनुमानगढ़ में पहली बार इस स्तर की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आयोजक विद्यालय होने के नाते विद्यालय प्रबंधन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों के ठहरने, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं।
भाजपा नेता श्री अमित साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।