हनुमानगढ़। अणुव्रत समिति, हनुमानगढ़ द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संयम और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता के साथ किया गया। सप्ताह के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं व्यापार मंडल विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को अणुव्रत के नियमों एवं जीवन-मूल्यों की जानकारी दी गई तथा उन्होंने समिति के साथ इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली।
इससे पूर्व समिति द्वारा के.जी. पब्लिक स्कूल एवं श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक में भी अणुव्रत चेतना कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के साथ अणुव्रत चेतना एवं संयम गीत का सामूहिक गान कराया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिकता, ईमानदारी, संयम, अनुशासन एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर पूर्व आंचलिक अध्यक्ष प्रकाश जैन, सुरेन्द्र कोठारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री सुभाष जी बांठिया, मंत्री श्री आनंद जैन, जंक्शन सभा अध्यक्ष श्री हरीश दफ्तरी, मंत्री श्री ऋषभ चौरड़िया, टाउन सभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र बैद, मंत्री श्री अभिषेक दुगड़, व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष श्री बालकिशन गोल्यान, मंत्री श्री हरि खदरिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज बांठिया, श्रीमती पिंकी संकलेचा, प्रेक्षा बांठिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष श्री प्रेम दफ्तरी, कोषाध्यक्ष श्री अजय पारख, प्रचार मंत्री श्री मनोज बैद एवं संघठन मंत्री श्री अनुराग बांठिया, युवक परिषद अध्यक्ष श्री गौरव जैन, प्रोफेशनल फोरम के निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनोज गोलछा, सभा कार्यकारिणी सदस्य श्री शांतिलाल जी बेद सहित संस्थानों के प्राचार्य रमेश धानक, नीलम गौड़, किरण राठोड़, संजू गाडिया.अशोक सुथार, दिव्या शर्मा, शिक्षकगण जसवन्त कुमावत, विक्रम शर्मा एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आगे भी होंगे विविध आयोजन
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































