जंक्शन रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक चला सफाई अभियान

38

-दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर, सभापति ने कहा—स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी हम सभी की
हनुमानगढ़। नगर परिषद हनुमानगढ़ की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद सभापति मंजू रणवा, उपसभापति सोनू बंसल, पूर्व सभापति सुमित रणवा सहित नगर परिषद के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सफाई कार्य में सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने के साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
सफाई अभियान की शुरुआत सभापति मंजू रणवा, उपसभापति सोनू बंसल, पूर्व सभापति सुमित रणवा एवं समस्त वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक सड़क के आसपास एवं सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सभापति मंजू रणवा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर परिषद की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। शहर तभी स्वच्छ रह सकता है, जब आमजन भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के सफाई अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।