-नवज्योति मूक-बधिर एवं अंध विद्यालय में केक काटकर बांटी मिठाई, बच्चों को दिए उपहार
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिवस सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवज्योति मूक-बधिर एवं अंध विद्यालय पहुंचकर विशेष बच्चों के साथ जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच केक काटा गया तथा मिठाई बांटकर और उपहार भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिवस मनाया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देती रही है। समाज के वंचित और विशेष जरूरत वाले बच्चों के बीच खुशियां बांटना ही किसी भी खुशी के अवसर को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक सेवा से जोड़कर मनाने का निर्णय लिया गया। विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
मक्कासर ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और बच्चों का उत्साह भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































