लॉन्च हुआ New Aadhaar App, अब घर बैठे आधार में कर सकेंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानें कैसे?

250

आधार सेंटर जाकर लंबी लाइन में लगने की परेशानी अब खत्म होने वाली है। सरकार ने नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे आधार कार्ड से जुड़ी कई ज़रूरी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं। अब मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक, कई डिटेल्स को आसानी से ऑनलाइन बदला जा सकता है। इस नए आधार ऐप में 50 नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनके ज़रिए आधार से जुड़ी कई सेवाएं पहले से ज्यादा आसान हो गई हैं।

हालांकि, अगर आपके आधार से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है, तो ऐसे में अभी भी आपको आधार सेंटर जाना होगा। नया ऐप इस स्थिति में मदद नहीं करेगा। लेकिन पता (Address) आप घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे।

New Aadhaar App में होंगे ये खास 5 फीचर्स 

  1. फिजिकल आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं: अब आपको फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं है। ऐप में आपका आधार डिजिटल और सुरक्षित रूप में मौजूद रहेगा। बैंक, होटल, एयरपोर्ट या सरकारी दफ्तर में आप मोबाइल से ही पहचान दिखा सकते हैं।
  2. Face Authentication की सुविधा: अब पहचान के लिए हर बार OTP जरूरी नहीं होगा। Face Authentication के जरिए भी वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। यह फीचर बुजुर्गों, बच्चों और OTP में दिक्कत झेलने वालों के लिए बेहद उपयोगी है।
  3. QR कोड से तुरंत वेरिफिकेशन: नए Aadhaar App में QR कोड स्कैन कर तुरंत पहचान सत्यापित की जा सकेगी। अब आधार की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे फर्जीवाड़े का खतरा कम होगा।
  4. Multi-Profile Support: एक ही ऐप में अब पूरे परिवार के आधार सुरक्षित रखे जा सकते हैं—माता-पिता, बच्चे और बुजुर्ग सभी के।
  5. आधार में खुद कर सकेंगे बड़े बदलाव: अब आप खुद से मोबाइल नंबर और पता बदल सकेंगे। इसके लिए आधार केंद्र जाने या छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासतौर पर कामकाजी लोगों और ग्रामीण इलाकों के लिए फायदेमंद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।