ताडोबा टाइगर कॉरिडोर पर खतरा, बदले में 120 नौकरियों का वादा, जानें पूरा मामला?

452

Tadoba-Andhari Tiger Reserve से जुड़े टाइगर कॉरिडोर क्षेत्र में प्रस्तावित माइनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस परियोजना के तहत करीब 18 हजार पेड़ों की कटाई और 60 से अधिक बाघों के आवास क्षेत्र पर असर की आशंका जताई जा रही है।

दावा किया जा रहा है कि इससे 120 लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन इनमें से केवल 32 नौकरियां स्थायी होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इलाका वन्यजीवों की आवाजाही के लिए बेहद अहम है। मामले पर अंतिम निर्णय अब राष्ट्रीय स्तर पर होना बाकी है।

चैनल को सब्सक्राइब करें 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।