Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

2646

राजस्थान में 10वीं बोर्ड के छात्रों (Rajasthan Board 10th Result 2026) के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। Rajasthan Board of Secondary Education यानी आरबीएसई जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है।

इस साल 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। बोर्ड ने राज्यभर के 6195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 175 विषयों की परीक्षा आयोजित कराई थी।

कॉपी जांच की बात करें तो इस बार करीब 30,915 परीक्षकों को लगाया गया, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा किया। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने महज 20 दिनों के अंदर 6 मुख्य विषयों की कॉपियां जांचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हर दिन औसतन 3 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं।

सबसे खास बात यह है कि बोर्ड अपने 69 साल के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में ही 10वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। यानी इस बार आरबीएसई का रिजल्ट Central Board of Secondary Education (CBSE) से पहले आ सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

Rajasthan Board 10th Result 2026: ऑफलाइन (SMS) से रिजल्ट कैसे देखें?

  • अपने मोबाइल में SMS (मैसेज) ऑप्शन खोलें।
  • टाइप करें: RJ10 स्पेस ROLL NUMBER
  • इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही समय में आपका 10वीं का रिजल्ट (मार्कशीट) आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।