CBSE 12th Result आज शाम 4 बजे हो सकता है जारी, छात्र रखें ये जरूरी डिटेल्स तैयार

67

Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (cbse class 12 result 2026) के नतीजे घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले DigiLocker ने छात्रों के लिए अहम सूचना जारी की है।

DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि “CBSE Class 12 Results 2026” जल्द ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट एक्टिव कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड की जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो नतीजे आज शाम करीब 4 बजे घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी होने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया गया है। इस साल 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट दिन में कभी भी जारी किया जा सकता है।

बिना APAAR ID ऐसे बनाएं DigiLocker अकाउंट जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना DigiLocker अकाउंट बना सकते हैं:

  • CBSE DigiLocker Portal पर जाएं
  • “Get Started” विकल्प पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी और स्कूल से मिला एक्सेस कोड दर्ज करें
  • OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
  • इसके बाद आपका DigiLocker अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिव हो जाएगा

DigiLocker ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट वाले दिन सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक से बचने के लिए पहले ही अकाउंट तैयार कर लें।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • DigiLocker Official Website या DigiLocker ऐप खोलें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी PIN से लॉग इन करें
  • “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
  • “Central Board of Secondary Education (CBSE)” चुनें
  • “Class XII Marksheet 2026” पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारी भरें
  • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें

DigiLocker पर मिलेंगे ये जरूरी दस्तावेज
CBSE अपनी डिजिटल अकादमिक रिपॉजिटरी “Parinam Manjusha” के जरिए छात्रों को कई जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। छात्रों को DigiLocker पर ये डॉक्यूमेंट मिलेंगे:

  • मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • स्किल सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)

इस साल 18 लाख से ज्यादा छात्र CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।