Board of Secondary Education Odisha आज शाम Annual High School Certificate (odisha 10th result 2026) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 10वीं के छात्र अपने मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स से शाम 6 बजे के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट BSE Odisha Official Website और BSE Odisha Results Portal पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर ‘Annual Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से चेक करें
जरूरी डिटेल्स रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ये जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए:
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत आ सकती है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करना चाहिए या बोर्ड द्वारा उपलब्ध अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए।पिछले साल भी रिजल्ट 2 मई को जारी हुआ था, जिसमें पास प्रतिशत 94.93% रहा था। इस साल भी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
चैनल को सब्सक्राइब करें..
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































