Dhurandhar 2 में आखिर कौन है यालिना जमाली? रियल लाइफ कनेक्शन ने बढ़ाई दर्शकों में हलचल

944

Dhurandhar: The Revenge रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की कहानी, विजुअल्स और एक्टिंग को लेकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही एक सवाल भी तेजी से वायरल हो रहा है—क्या फिल्म के कुछ किरदार असली लोगों से इंस्पायर हैं?

डायरेक्टर Aditya Dhar पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह फिल्म पूरी तरह फिक्शनल है, हालांकि इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान में समय-समय पर हुई घटनाओं से loosely inspired है। यही वजह है कि दर्शक फिल्म के कई किरदारों के पीछे की असली कहानी जानने की कोशिश कर रहे हैं।

यालिना जमाली के किरदार पर क्यों हो रही चर्चा?
फिल्म में Sara Arjun ने यालिना जमाली का रोल निभाया है, जो दोनों पार्ट्स में बेहद अहम भूमिका में नजर आती हैं। ‘धुरंधर’ यूनिवर्स के कुछ किरदार जैसे एसपी चौधरी असलम और अजय सान्याल पहले ही रियल लोगों से प्रेरित बताए जाते हैं, ऐसे में यालिना के किरदार को लेकर भी सवाल उठना लाजमी था।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुआंधार फिल्म ‘धुरंधर’

कहानी में यालिना एक पॉलिटिशियन जमी़ल जमाली की बेटी होती है। पहले पार्ट में वह हमजा के प्यार में पड़ती है और दोनों शादी कर लेते हैं। सीक्वल में उनकी जिंदगी आगे बढ़ती दिखती है, जहां दोनों एक बेटे के माता-पिता बनते हैं, जिसका नाम जयान रखा जाता है।

क्या माहींन गाबोल से जुड़ा है कनेक्शन?
फिल्म रिलीज होने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यालिना जमाली का किरदार कथित तौर पर पाकिस्तान की Maheen Gabol से प्रेरित हो सकता है। बताया जाता है कि माहींन, पाकिस्तान के जाने-माने नेता Nabil Gabol की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम उजैर बलोच गैंग के एक सदस्य के साथ जोड़ा गया था। जब यह बात उनके परिवार को पता चली, तो उन्हें कुवैत भेज दिया गया।

फिल्म और इस रियल लाइफ स्टोरी में कुछ समानताएं देखी गई हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर यह थ्योरी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि फिल्म में यालिना की कहानी को हमजा की वापसी के बाद ओपन एंडिंग के साथ छोड़ा गया है, जबकि असल जिंदगी में माहींन की कहानी अलग मोड़ लेती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहींन गाबोल ने 5 दिसंबर 2025 को मौला बख्श सूमरो से शादी की, जो दिवंगत नेता इलाही बख्श सूमरो के पोते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

फिल्म है फिक्शन, कन्फर्मेशन अभी नहीं
हालांकि अब तक खुद माहींन गाबोल या फिल्म की टीम की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यालिना का किरदार उनकी जिंदगी से ही प्रेरित है। डायरेक्टर आदित्य धर पहले ही कह चुके हैं कि फिल्म एक फिक्शनल कहानी है, जिसमें कुछ रियल घटनाओं की झलक जरूर हो सकती है, लेकिन इसे किसी एक व्यक्ति की कहानी नहीं माना जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।