Disha Patani की हाल ही में Lakme Fashion Week 2026 में हुई उपस्थिति ने ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। उनका एक वीडियो, जिसमें वह अपने आउटफिट को जल्दी से एडजस्ट करती नजर आ रही हैं, तेजी से वायरल हो गया और एक नई बहस छेड़ दी।
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनके फैशन चॉइस की आलोचना की। तो कुछ ने यहां तक कह दिया कि इस तरह के लुक्स सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने के लिए अपनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई—किसी ने स्टाइल को ‘ओवर’ बताया, तो किसी ने इसे ‘अनकंफर्टेबल’ कह दिया।
लेकिन क्या किसी एक वीडियो के आधार पर किसी एक्टर की पूरी छवि तय कर देना सही है?
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का नया गाना सबसे अश्लील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें VIDEO
आज के बॉलीवुड में किसी भी सेलिब्रिटी की पहचान कई फैक्टर्स से बनती है-जैसे एक्टिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रेजेंस और फैशन। ये सभी चीजें मिलकर उनकी इमेज तैयार करती हैं।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में आखिर कौन है यालिना जमाली? रियल लाइफ कनेक्शन ने बढ़ाई दर्शकों में हलचल
साथ ही, कुछ फैशन चॉइस पर चर्चा होना भी स्वाभाविक है। ऐसे आउटफिट्स जो असहज लगते हैं या जिन्हें बार-बार ठीक करना पड़े, वे कई बार असहज स्थिति पैदा कर देते हैं। ऐसे ही पल दर्शकों का ध्यान जल्दी खींचते हैं और कई बार स्टाइल और एलिगेंस से ध्यान हटाकर आलोचना की वजह बन जाते हैं।
When you have 0 talent you have to wear such revealing clothes to stay in the limelight and Disha Patani is a perfect example of that. pic.twitter.com/BFFpxaWHo0
— (@jod_insane) March 21, 2026
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि पुरुष और महिला कलाकारों को लेकर लोगों की सोच में अंतर होता है। महिला सेलिब्रिटीज़ को उनके कपड़ों के लिए ज्यादा सख्ती से जज किया जाता है, जो दर्शकों की अपेक्षाओं से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है।
Meet Disha Patani
>Zero Talent
>Minimum screentime
>Revealing clothes to stay relevantIf you have to adjust your clothes like this, then it is not elegant it is Cringe. pic.twitter.com/nCCwVnCLMk
— Chota Don (@choga_don) March 22, 2026
अंत में, आलोचना होना कोई नई बात नहीं है लेकिन सवाल ये है कि क्या वो आलोचना सिर्फ फैशन तक सीमित रहनी चाहिए, या फिर उसे किसी के टैलेंट और करियर तक ले जाना सही है? फिलहाल, दिशा पटानी का ये लुक इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा टॉपिक बन चुका है… और बहस अभी भी जारी है।
Disha Patani is trying to cover herself, so why is she wearing such clothes in the first place? pic.twitter.com/DbG6UnEVUJ
— Aditya (@Warlock_Aditya) March 22, 2026
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































