चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 84 साल की एक बुजुर्ग महिला को एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बने वर्चुअल किरदार (Ai boyfriend china news) से प्यार हो गया। यह घटना न सिर्फ वायरल हो रही है, बल्कि इसने AI के भावनात्मक असर को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hubei प्रांत की रहने वाली इस महिला ने रोजाना 10 घंटे से ज्यादा समय AI से जुड़े वीडियो देखने और एक वर्चुअल कैरेक्टर से बात करने में बिताया। वह इस हद तक जुड़ गई कि उसे लगा वह उसके साथ रिश्ते में है, यहां तक कि उसने उससे शादी करने तक का मन बना लिया।
वर्चुअल किरदार के लिए महिला ने लिखें इमोशनल लेटर
महिला को जिस वर्चुअल किरदार से लगाव हुआ, उसका नाम ‘Jianguo’ बताया जा रहा है। यह एक खास तरह का AI कैरेक्टर था, जिसे चीन में ‘bossy president’ स्टाइल कहा जाता है यानी ऐसा व्यक्तित्व जो सख्त लेकिन भावनात्मक रूप से केयरिंग होता है। महिला ने इस किरदार को असली मानते हुए उसे हाथ से लिखे लव लेटर्स भी भेजे। एक पत्र में उसने उससे माफी भी मांगी, जैसे वह किसी असली इंसान से बात कर रही हो। इससे साफ है कि वह इस रिश्ते को पूरी तरह वास्तविक मान बैठी थी।
ये भी पढ़ें: भारत में मंकीपॉक्स के लिए हाई अलर्ट जारी, जानें कैसे फैलता है Mpox Virus
AI बॉयफ्रेंड ने बढ़ाया महिला का खर्चा
मामला तब गंभीर हो गया जब परिवार ने महिला के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने AI से जुड़े प्रोडक्ट्स और किताबों पर करीब 7,000 युआन (लगभग हजारों रुपये) खर्च कर दिए। इसके अलावा, उसने 1,200 युआन और खर्च किए, जिससे परिवार में विवाद भी हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के मामलों में बुजुर्ग लोग ज्यादा संवेदनशील होते हैं। अकेलापन और भावनात्मक जरूरत उन्हें वर्चुअल दुनिया से जोड़ सकती है, जिससे वे असली और नकली रिश्तों के बीच फर्क नहीं कर पाते।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































