अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

73

-अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण व दीपोत्सव कर किया बाबा साहब को नमन
हनुमानगढ़।
 भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर चौक पर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीपोत्सव के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया, जो आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। नगर मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार और मंडल उपाध्यक्ष केशव पाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के योगदान को अतुलनीय बताया।
डॉ. आदित्य चावला, नरेश पुरोहित, प्रशांत सोनी और दयावंती वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया था, जिसके माध्यम से समाज में बदलाव संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।