गर्मी बढ़ते ही शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में भारत के देसी समर ड्रिंक्स काफी काम आते हैं। खट्टे कच्चे आम से बने पेय से लेकर दही वाले ठंडे ड्रिंक्स तक, ये पारंपरिक पेय न सिर्फ आसान हैं बल्कि घर पर जल्दी बन भी जाते हैं।
ये ड्रिंक्स शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं, ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। अगर आप तेज गर्मी में असरदार भारतीय पेय ढूंढ रहे हैं, तो ये 6 ऑप्शन आपके लिए सबसे बेहतर हैं-
आम पन्ना: Aam Panna कच्चे आम से बनाया जाता है और गर्मी में बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और लू लगने का खतरा कम करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद इसे और भी ताजगी भरा बनाता है।

कैसे बनाएं-
- सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद आग जलाकर या गैस पर इसे भूनें।
- जब आम अच्छे से भुन जाए, तो इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसका छिलका निकालकर प्लेट में रखें।
- अब कटोरे या भगोने में हाथों से मसलकर उनका गूदा निकाल लें।
- फिर गुठली को अच्छी तरह साफ कर अलग करें।
- अब आम के गूदा में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और सादा नमक मिलाएं।
- अगर आप खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाना चाहती हैं, तो गुड़ डालें।
- इसके लिए गुड़ को थोड़े गर्म पानी में घोलकर छान लें और फिर पल्प में मिलाएं।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी मिलाएं
- आखिरी में ताजी पुदीने की पत्तियों को हाथों से मसलकर पल्प में डालें।
- अगर आम के गुदे में रेशे ज्यादा थे, तो इसे छानकर सर्व करें।
लस्सी: Lassi दही से बनने वाला एक लोकप्रिय पेय है। यह शरीर को ठंडा रखता है और पाचन में मदद करता है। मीठी हो या नमकीन, इसे खाने के बाद पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

नींबू पानी: Nimbu Pani सबसे आसान और जल्दी बनने वाला ड्रिंक है। इसमें विटामिन C भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ऊर्जा देता है।
सत्तू शरबत या लस्सी: Sattu Sharbat खासकर उत्तर भारत में लोकप्रिय है। यह भुने चने के आटे से बनता है, जो पेट को भरा रखता है, ऊर्जा देता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
कैसे बनाएं-
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको दही को बिलौने से अच्छे से मथ लेना है।
- फिर इसमें सत्तू को मिक्स करके अच्छे से मिक्स करना है।
- फिर आपको इसमें गुड़ को कद्दूकस करके डालना है।
- अब इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करके अच्छे से मिलाना है, ताकि सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- आप इसमें फ्लेवर ऐड करने के लिए गुलाब का शरबत डाल सकती हैं।
- जब लस्सी अच्छे से तैयार हो जाए और इसके ऊपर झाग दिखने लगे, तो इसे अब एक कांच के गिलास में डालें।
- इसके ऊपर मलाई डालें और बादाम-काजू से गार्निश करें।
- फिर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

नारियल पानी: Coconut Water सबसे बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक माना जाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पसीने से खोए हुए पानी और मिनरल्स की भरपाई करते हैं।
जलजीरा: Jaljeera जीरा, पुदीना और इमली से बनाया जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर करता है, इसलिए दोपहर में पीने के लिए अच्छा विकल्प है।
ये देसी पेय सिर्फ प्यास नहीं बुझाते, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। ये हल्के होते हैं, पेट पर भारी नहीं पड़ते और भारतीय मौसम के हिसाब से पूरी तरह फिट बैठते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































