रिंकू सिंह के 5 कैच ने पलटा मैच, सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, देखें VIDEO

87

क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है “Catches win matches” यानी कैच ही मैच जिताते हैं। लखनऊ में रविवार रात खेले गए मुकाबले में Rinku Singh ने इस कहावत को पूरी तरह सच साबित कर दिया। एक दिन पहले जहां टूर्नामेंट में कई आसान कैच छूटते दिखे थे, वहीं रिंकू ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने मैच के दौरान चार कैच पकड़े और फिर सुपर ओवर में पांचवां कैच लेकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया।

Kolkata Knight Riders ने आखिरकार Lucknow Super Giants को सुपर ओवर में हराया, लेकिन इस जीत की नींव रिंकू सिंह ने पहले ही रख दी थी। उन्होंने बल्ले से टीम को संभाला, फील्डिंग में लगातार मैच में बनाए रखा और आखिर में जीत भी दिलाई। मैच के बाद रिंकू ने कहा, “मुझे बचपन से ही फील्डिंग करना पसंद है। मैं फिट हूं, तेज दौड़ सकता हूं और मैदान को अच्छी तरह कवर कर सकता हूं। मुझे फील्डिंग में मजा आता है।”

बता दें, मैच में रिंकू सिंह का प्रदर्शन सिर्फ फील्डिंग तक सीमित नहीं था। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में नाबाद 83 रन बनाकर टीम को 155 के स्कोर तक पहुंचाया। अगर उनकी यह पारी नहीं होती, तो टीम के पास बचाने के लिए स्कोर ही नहीं होता। इसके बाद फील्डिंग में पांच कैच लेकर उन्होंने मैच पूरी तरह पलट दिया।

पूरे मैच में रिंकू सिंह का कमाल
सुपर ओवर से पहले ही रिंकू सिंह ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। उनके चार कैच में सबसे खास कैच Aiden Markram का था। मार्करम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और लखनऊ को मजबूत स्थिति में ले जा रहे थे। उन्होंने गेंद को हवा में खेला, लेकिन लॉन्ग-ऑफ पर खड़े रिंकू ने बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए बाउंड्री के पास शानदार कैच लपका। यह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके अलावा Himmat Singh, George Linde और मुकुल चौधरी के कैच भी रिंकू ने पकड़े। हर बार जब लखनऊ बड़े शॉट की कोशिश करता, गेंद रिंकू के हाथों में ही जाती।

सुपर ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइट
इसके बाद आया सबसे अहम पल सुपर ओवर। लखनऊ को एक बड़े शॉट की जरूरत थी और स्ट्राइक पर थे Rovman Powell। उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई। एक फील्डर ने गेंद को बाउंड्री के पार जाने से पहले अंदर उछाल दिया और वहीं मौजूद रिंकू सिंह ने कैच पूरा कर लिया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

रिंकू ने कहा, “सच कहूं तो मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था। मुझे लगा गेंद कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक मेरे पास आ गई और मैंने पकड़ ली।” इस कैच के साथ ही लखनऊ की उम्मीदें खत्म हो गईं। टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी, जो IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।