Stock Market में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 550 पॉइंट ऊपर, यहां जानिए बाजार का पूरा हाल

79

बीते दिन की भारी गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार (Today Share Market) में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 750.19 अंक यानी 0.98% तेजी के साथ 77,637.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 241.10 अंक यानी 1% उछलकर 24,236.80 अंक पर पहुंच गया।। रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2% गिरावट के साथ 94.74 पर खुला। पिछले सत्र में यह 94.54 पर बंद हुआ था।

इससे पहले कल यानी 28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सामने दिग्गज खिलाड़ी फेल, IPL 2026 में रचा इतिहास

ऑटो और IT शेयर उछले
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.53 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.75 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 1.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स में भी बढ़त देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.17 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.75 फीसदी की गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजार में आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6627 -17 -0.27%
निक्केई (जापान) 59917 -620 -1.02%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26031 351 1.12%


सेंसेक्स के शेयरों का हाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हर निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और इन्फोसिस में देखने को मिली। इसके अलावा, एयरटेल, रिलायंस, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, बीईएल, एचयूएल, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, सनफार्मा, टाइटन, एसबीआई, एचडीएसी बैंक और बजाज फाइनेंस भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर टाटा स्टील, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कच्चे तेल में मामूली गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल WTI 0.56 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 99.37 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 111.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।