पेड़ से गिरा नींबू उठाने पर 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

105
AI तस्वीर

बिहार के नालंदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी गई क्योंकि उसने पेड़ के नीचे गिरे हुए नींबू उठा (Bihar News) लिए थे। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

यह मामला नालंदा के सकरावां गांव का है। मृत बच्चे की पहचान शुभम कुमार उर्फ झगरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 मई को शुभम गांव में खेल रहा था। इसी दौरान वह एक पेड़ के नीचे गिरे नींबू उठा रहा था। तभी पेड़ के मालिक गोरख मियां ने उसे पकड़ लिया और लाठी से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में बच्चे का सिर फट गया।परिजन घायल शुभम को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत, अपर्णा यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप

गांव में तनाव, पुलिस टीम पर पथराव
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गांव वालों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि कुछ लोगों ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

12 लोग गिरफ्तार, आरोपी अभी फरार
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, बच्चे की हत्या के मुख्य आरोपी गोरख मियां की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी को लेकर गांव वालों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस पीड़ित परिवार की जगह आरोपी को बचाने में लगी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।