टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz iCNG का नया AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) वर्जन लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि अब Tata Altroz भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जिसमें CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
कंपनी ने इस कार को 5 वैरिएंट्स Pure, Pure S, Creative, Creative S और Accomplished S में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 10.77 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस: नई Altroz iCNG AMT में 1.2 लीटर iCNG इंजन दिया गया है, जो 73.5 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

क्या है Tata Altroz फीचर्स
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| लाइटिंग | LED DRLs, LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेललाइट्स |
| व्हील्स | 16 इंच अलॉय व्हील्स |
| कैमरा | 360 डिग्री कैमरा |
| डोर हैंडल | फ्लश डोर हैंडल |
| इंटीरियर | तीन टोन इंटीरियर |
| स्टीयरिंग | D-कट स्टीयरिंग व्हील |
| कम्फर्ट | क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट |
| सेफ्टी | रियर डिफॉगर, रियर वाइपर |
| वाइपर | रेन सेंसिंग वाइपर |
| इंफोटेनमेंट | 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम |
| कनेक्टिविटी | वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay |
| डिस्प्ले | डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर |
| नेविगेशन | रियल टाइम नेविगेशन |
| चार्जिंग | वायरलेस फोन चार्जर |
| AC | एक्सप्रेस कूल AC, रियर AC वेंट्स |
| अन्य | एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक सनरूफ |
किससे होगा मुकाबला?
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz iCNG AMT का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza और Hyundai i20 जैसी कारों से होगा। वहीं कीमत के हिसाब से कुछ कॉम्पैक्ट SUVs भी इसे चुनौती दे सकती हैं।

क्या है कीमत?
Tata Altroz की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में ₹10.77 लाख तक जाती है। वैरिएंट के आधार पर AMT मॉडल्स मैनुअल से ₹55,000 से ₹60,000 तक महंगे हैं।

टाटा अल्ट्रोज को सेफ्टी फीचर्स बनाते हैं खास
टाटा अल्ट्रोज भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह इस सेगमेंट में एकमात्र हैचबैक है जो इस रेटिंग को हासिल करने में सफल रही है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:
- 6 एयरबैग्स: एंट्री-लेवल वैरिएंट से उपलब्ध।
- GSP: स्टेबिलिटी और कंट्रोल के लिए।
- 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर: बेहतर विजिबिलिटी के लिए।
- 90-डिग्री डोर ओपनिंग: आसान एंट्री और एग्जिट के लिए।
- एक्सप्रेस कूल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग: एडिशनल फीचर और सेफ्टी।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































