Vat Savitri Vrat:16 या 17 कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? यहां जानें सबकुछ

371

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) हिंदू महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यही वह दिन होता है जब वो वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सावित्री ने यमराज से सत्यवान के प्राण वापस मांगे थे। अगर आप भी इस व्रत को रखती हैं, तो इसकी सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? यहां जानिए।

16 मई को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 16 मई को पड़ रही है। इसकी शुरूआत सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर लगेगी और रात 1 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगी। यानी वट सावित्री का व्रत 16 मई को रखा जाएगा।

वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त 
वट सावित्री व्रत इस बार शनिवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन शनि अमावस्या का भी खास संयोग बन रहा है। इसलिए इसका शुभ समय अभिजित मुहूर्त रहेगा। महिलाएं सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में वट सावित्री की पूजा हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।