डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

23

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाबा साहेब की जीवनी भी बांटी गई
हनुमानगढ़। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के तहत बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, वार्ड नंबर 30 हनुमानगढ़ टाउन में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा सर्व समाज के सहयोग से आयोजित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को आयोजित जयंती समारोह के बाद बची हुई जनसहयोग राशि का उपयोग सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 15,500 रुपये बौद्ध विहार हनुमानगढ़ जंक्शन को तथा 15,500 रुपये गुरु श्री रविदास महाराज गुरुघर में कुर्सियों की व्यवस्था के लिए दिए गए। शेष 50 हजार रुपये की राशि को शिक्षा सहयोग के उद्देश्य से उपयोग में लाने का संकल्प लिया गया, ताकि बाबा साहेब के “सबको शिक्षा मिले” के विचार को आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जीवनी भी दी गई, ताकि बच्चे उनके संघर्ष, विचारों और शिक्षा के महत्व से प्रेरणा ले सकें।
इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष दलीप कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष डॉ. ओपी मोसलपुरिया, सुरेंद्र खटीक, हेमचंद्र मँड़ैया, समाजसेवी राजेश दादरी, विद्यालय प्राचार्य दीपक बारोटिया, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।