संगठन विरोधी गतिविधियों पर जिलाध्यक्ष सख्त; काम न करने वालों को दुर्गेश पाण्डेय की खुली चेतावनी

23

​लखनऊ। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के लखनऊ जिलाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने संगठन की हालिया समीक्षा बैठक के बाद कड़ा रुख अख्तियार किया है। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उन्होंने जहाँ सक्रिय सदस्यों की पीठ थपथपाई है, वहीं निष्क्रिय और अनुशासनहीन सदस्यों को संगठन से बाहर करने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

​सक्रियता का दिखा असर, दिग्गजों का मिल रहा साथ
​जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में लखनऊ टीम ने लव जिहाद और ‘अवैध धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर जिस सक्रियता के साथ जमीनी कार्य किया है, उससे समाज के प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित वर्ग में संगठन के प्रति विश्वास बढ़ा है। शहर के कई वरिष्ठ और सम्मानित लोग अब हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर टीम से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं। कई नए सदस्यों की जॉइनिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

​रील लाइफ’ नहीं, ‘रियल लाइफ’ में काम जरूरी
​कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्गेश पाण्डेय ने उन सदस्यों को आड़े हाथों लिया जो केवल सोशल मीडिया तक सीमित हैं। उन्होंने कहा लव जिहाद जैसे संवेदनशील और बड़े विषयों पर भी जो सदस्य समय नहीं दे पा रहे हैं या संपर्क से बाहर हैं, उनका संगठन में कोई औचित्य नहीं है। कुछ लोग केवल ‘रील लाइफ’ में विश्वास रखते हैं, जबकि समाज को ‘रियल लाइफ’ के योगदान की जरूरत है। ऐसे लोग स्वयं अपने कार्यों की समीक्षा कर लें।

​भीतरघात करने वालों को अंतिम चेतावनी
​संगठन की गोपनीयता भंग करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उन लोगों की सूचना मिल चुकी है जो संगठन की बातें बाहर साझा कर रहे हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ​संगठन विरोधी गतिविधियों और सूचनाएं लीक करने वालों को तुरंत ग्रुप से निष्कासित किया जाएगा।
​अनुशासनहीनता बरतने वालों का I-Card तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा, चाहे वे किसी भी दायित्व पर क्यों न हों।

दुर्गेश पाण्डेय ने साफ कर दिया है कि संगठन में केवल और केवल ‘काम’ की जगह है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपनी ऊर्जा केवल संगठन के लक्ष्यों और हिंदू समाज की सुरक्षा पर केंद्रित करें।

संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।