जय महाकाल के जयकारों के साथ रवाना हुई श्री नीम करौली सेवा समिति की चौथी धर्मयात्रा

43

-हनुमानगढ़ से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु, यात्रा को लेकर दिखा उत्साह
हनुमानगढ़। श्री नीम करौली सेवा समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आयोजित चौथी धर्मयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में हुआ। सेंट्रल जेल के सामने से श्रद्धालुओं का जत्था “जय महाकाल” के गगनभेदी जयकारों के साथ उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
समिति की अध्यक्ष नैना शुभम जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नीम करौली सेवा समिति द्वारा प्रत्येक माह श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में समिति की यह चौथी धर्मयात्रा उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व समिति की पहली धर्मयात्रा चिंतपूर्णी देवी धाम, दूसरी धर्मयात्रा खाटू श्यामजी एवं सालासर धाम तथा तीसरी धर्मयात्रा पुष्कर, सांवरिया सेठ एवं चित्तौड़गढ़ के लिए आयोजित की गई थी। इन सभी यात्राओं में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था और समिति के प्रयासों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।