पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

38

-जिला कांग्रेस की बैठक में बनी चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ की संगठनात्मक बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की।
बैठक में राजस्थान कांग्रेस के सहप्रभारी चिरंजीव राव मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी फुसाराम गोदारा तथा जिला सहप्रभारी डॉ. सुनील लारा विशिष्ट रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह, नोहर विधायक अमित चाचाण, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी, पीसीसी सदस्य शबनम गोदारा, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, विधायक प्रत्याशी अजीत बैनीवाल, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, वारिस अली, सुलोचना बावरी, मनमोहन सोनी, आरिफ खान, संगरीया चैयरमैन संजीव सोनी, टिब्बी चैयरमैन देवीलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल, डीसीसी महासचिव मांगीलाल स्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया एवं प्रवक्ता मोहनलाल इंदलिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।