हनुमानगढ़ में विश्व चिकित्सक दिवस पर वॉकथोन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

28

-डॉक्टर-पेशेंट संबंध मजबूत करने पर जोर, निःशुल्क शुगर जांच शिविर व जनसंवाद कार्यशाला का आयोजन
हनुमानगढ़।
 विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हनुमानगढ़ द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” का संदेश देते हुए वॉकथोन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, संतुलित जीवनशैली और चिकित्सकों के साथ बेहतर संवाद के प्रति जागरूक करना रहा।
वॉकथोन दौड़ का शुभारंभ टाउन स्थित भारत माता चौक से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सेंट्रल पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। वॉकथोन को आईएमए के पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. एम.पी. शर्मा, प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह ऐरन, आईएमए हनुमानगढ़ अध्यक्ष डॉ. एस.एस. गेट, सचिव डॉ. अर्जुन राठौड़, कोषाध्यक्ष अमृतपाल सिंह, संरक्षक डॉ. पारस जैन, डॉ. बृजेश गौड़ तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यशाला के दौरान डॉक्टरों और आमजन के बीच सीधा संवाद कराया गया, जिसमें डॉक्टर-पेशेंट रिलेशनशिप को और अधिक विश्वासपूर्ण एवं सकारात्मक बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क जाँच महावीर लैब ओम स्वामी निःशुल्क शुगर जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।