स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय

30

-भटनेर किंग्स क्लब का 9वां स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को होगा समर्पित
-7 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम, 9 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर एवं 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
हनुमानगढ़। 
भटनेर किंग्स क्लब, हनुमानगढ़ के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 7 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक सप्ताहभर सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में क्लब के सभी सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन एक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सप्ताह का सबसे बड़ा आयोजन 9 अगस्त को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा, जबकि 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सप्ताहभर वृक्षारोपण अभियान, गौ सेवा, वृद्धाश्रम सेवा, लंगर सेवा सहित अनेक सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्लब के सभी सदस्य सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं जनभागीदारी वाला बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा सेवा भाव के साथ प्रत्येक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।