2016 में रोते हुए लिया था संन्यास, अब 2026 में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं लियोनेल मेसी

100

साल 2016… कोपा अमेरिका फाइनल में चिली से हार, पेनल्टी मिस और फिर करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। उसी रात लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से (fifa world cup 2026) संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने अपनी तरफ से सब कुछ किया, लेकिन चैंपियन नहीं बन सका। अब राष्ट्रीय टीम मेरे लिए खत्म हो चुकी है।”

उस वक्त ऐसा लग रहा था कि मेसी का सबसे बड़ा सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्लब फुटबॉल में वह लगातार रिकॉर्ड बना रहे थे, बैलन डी’ऑर जीत रहे थे, लेकिन अर्जेंटीना के साथ कोई बड़ी ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लग रही थी। हर बार उनकी तुलना डिएगो माराडोना से होती और आलोचना भी झेलनी पड़ती।

15 साल के बच्चे की भावुक अपील
मेसी के संन्यास के ऐलान के बाद एक 15 साल के लड़के एंजो फर्नांडेज़ ने फेसबुक पर अपने आदर्श के लिए भावुक चिट्ठी लिखी। उसने लिखा, “आप पर जितना दबाव है, उसका एक प्रतिशत भी हमने कभी महसूस नहीं किया। आप जो चाहें करें, लेकिन कृपया टीम मत छोड़िए। खेलिए… सिर्फ खुशी के लिए खेलिए।” उस समय एंजो को कोई नहीं जानता था। लेकिन आज वही एंजो अर्जेंटीना की टीम का अहम खिलाड़ी है और मेसी के साथ मैदान पर उतरता है।

फिर बदली किस्मत
मेसी ने संन्यास का फैसला वापस लिया और 2021 में अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताकर 28 साल का ट्रॉफी का इंतजार खत्म किया। इसके बाद 2022 फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना भी पूरा कर लिया।कतर में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाकर मेसी ने उन सभी आलोचनाओं का जवाब दिया, जो सालों तक उनका पीछा करती रहीं।

अब 2026 में नया इतिहास रचने का मौका
अब मेसी के सामने लगातार दूसरा फीफा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है। अगर अर्जेंटीना 2026 का खिताब भी जीत लेता है, तो वह ब्राजील (1958 और 1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि जिस मेटलाइफ स्टेडियम में 2016 में मेसी ने टूटकर संन्यास लिया था, वहीं से 10 साल बाद उनकी नई कहानी लिखी जा रही है। इस बार उनके साथ वही एंजो फर्नांडेज़ हैं, जिसने कभी अपने हीरो से टीम न छोड़ने की गुहार लगाई थी। मेसी के लिए 2026 सिर्फ एक और वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि उस अधूरी कहानी का आखिरी और सबसे सुनहरा अध्याय साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।