राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ हनुमानगढ़ टाउन का 54वाँ वार्षिक अधिवेशन संपन्न

31

– राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड घोषित होने पर लक्ष्य अरोड़ा का सम्मान, आगामी सत्र की कार्ययोजना व बजट पर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। स्वामी रामचंद्र मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, हनुमानगढ़ टाउन के परिसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, हनुमानगढ़ टाउन का 54वाँ वार्षिक अधिवेशन शनिवार को संघ उपप्रधान रमेश गुंबर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिवेशन में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों की वार्षिक समीक्षा के साथ आगामी सत्र की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा संगठन के विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि महावीर स्वामी, उपप्रधान राजेंद्र बंसल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, सहायक जिला कमिश्नर दीपक बारोटिया, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) निर्मला कुमारी, सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) रितु सेठी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कौशिक, ट्रेनिंग काउंसलर अमीलाल छापोला, राजपाल सिंह, छगन नारायण, गुरजिंदर सिंह, पाल सिंह, आजाद सिंह, घनश्याम शर्मा, योगमाया राठौड़, शारदा कुमारी, रतना देवी, विशिष्ट अतिथि सत्यदेव आर्य, संयुक्त सचिव उषा बब्बर, विद्यालय की प्रधानाचार्य ननीता मोंगा सहित 35 स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।
बैठक में सत्र 2025-26 के दौरान आयोजित स्काउट एवं गाइड गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, सामाजिक अभियानों तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी सत्र के लिए नई योजनाओं को अंतिम रूप देने पर विचार साझा किए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।