तेरापंथ युवक परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

30

– अभातेयुप की संगठन यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने युवाओं का किया मार्गदर्शन, सेवा व संस्कारों पर दिया जोर
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) की संगठन यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी (सूरत) के हनुमानगढ़ टाउन आगमन पर तेरापंथ भवन में “सार संभाल परिषदो की” कार्यक्रम एवं तेरापंथ युवक परिषद के नवीन कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, युवा नेतृत्व, सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात तेरापंथ युवक परिषद हनुमानगढ़ टाउन की टीम ने विजय गीत का सामूहिक संघान प्रस्तुत किया। अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया, जिसे उपस्थित सभी श्रावकों ने सामूहिक रूप से दोहराया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। स्थानीय अध्यक्ष अनुराग बाँठिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन यात्रा का अभिनंदन किया।
अभातेयुप के क्षेत्रीय प्रभारी सतीश पुगलिया ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं स्थानीय शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा, सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने कहा कि अभातेयुप देशभर की 300 शाखाओं के लगभग 40 हजार युवाओं के माध्यम से समाज सेवा के अनेक आयामों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि एमबीडीडी (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव) जैसे विशाल रक्तदान अभियान, युवा वाहिनी के माध्यम से साधु-संतों की सेवा, सीपीएस कार्यशालाओं द्वारा व्यक्तित्व विकास तथा त्याग और तपस्या से जुड़े कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की पहचान बन चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।