हनुमानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सातवी पुण्यतिथि को समर्पित और हनुमानगढ़ से भाजपा विधायक प्रत्याशी अमित चौधरी के जन्मदिन पर नई आशा नई किरण एवं गूम सामाजिक संस्था द्वारा रविवार को 13 वे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जंक्शन जाट भवन में किया। शिविर में जिले भर से प्रबुद्धजन, युवा नौजवान कार्यकर्ताओं ने भारी तादाद में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सुशील जोशी, भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह, पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष निशांत बतरा, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक आशीष पारीक, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, युवा नेता साहिल बलाड़िया, मंडल अध्यक्ष बलराज मान, लूणाराम गोदारा, जसपाल सिंह, नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग,वयापारी नेता सुरेंदर बलाड़िया, अजय सराफ, पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोधा सिंह भाटी ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर में युवा रक्तदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में पहुंचे प्रतेयक व्यक्ति को पौधों का वितरण किया जिसमें 2800 से अधिक पौधों का वितरण किया। रविवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 653 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया इसी के साथ 13वीं रक्तदान शिविर पर 1157 रक्तदाताओं ने भविष्य में हर जरूरत के समय रक्तदान करने का संकल्प लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































