भक्तिमय माहौल में निकली विशाल कलश यात्रा, सावन मास में शिव कथा श्रवण से होता है दुखों का नाश
हनुमानगढ़: श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास, हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त 2026 से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का शानदार आगाज हुआ। यह पावन आयोजन 24 अगस्त तक चलेगा, जिसकी शुरुआत रविवार सुबह एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा के दौरान पूरे शहर का माहौल शिवमय हो गया।
रविवार प्रातः 9:00 बजे श्री फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी से इस पवित्र कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान राजेश कुमार शर्मा ने सपत्नीक पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और शिव महापुराण कथा (पवित्र ग्रंथ) को बड़े ही आदर के साथ अपने सिर पर धारण किया। इसके पश्चात, भारी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश और हाथों में धर्म ध्वजा लेकर यात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां महिलाएं मंगल गीत गाती और भजनों पर नाचती-झूमती नजर आईं। अंत में यह कलश यात्रा बस स्टैंड स्थित श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर (कथा स्थल) पर पहुंचकर संपन्न हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































