निकाय चुनावों में तीसरा मोर्चा बनकर उभरेगी सीपीआईएम

42

सीपीआईएम के बिना नगरपरिषद का बोर्ड बनना मुश्किल : कामरेड बसंत सिंह
हनुमानगढ़। सीपीआईएम तहसील कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कामरेड सुरेंद्र शर्मा की आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। माकपा शहर में लगातार जन संघर्षों रही है स्मार्ट मीटर का विरोध व शहरी समस्याओं के लिए माकपा अगली कतारों में रहीं हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीपीआईएम नगरपरिषद के विभिन्न वार्डों में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी तथा चुनाव में प्रगतिशील विचारों व सांप्रदायिकता विरोधी राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार तीसरे मोर्चे के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य रामेश्वर वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सीपीआईएम जिले में मजबूत स्थिति में है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसमस्याओं को लेकर आमजन के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और विभिन्न वार्डों में जीत हासिल करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सीटू जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह ने दावा किया कि नगरपरिषद में किसी भी राजनीतिक दल के लिए सीपीआईएम के सहयोग के बिना बोर्ड बनाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सीपीआईएम का उद्देश्य क्षेत्र के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और नगरपरिषद में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करना है। पार्टी किसी भी गठबंधन को जनहित के मुद्दों और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर आगे बढ़ाएगी।
प्रदेश समिति सदस्य शेर सिंह शाक्य ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी चयन करते समय स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।