-लो वोल्टेज से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित, जीएसएस निर्माण में देरी पर 25अगस्त को प्रदर्शन की चेतावनी
हनुमानगढ़। खेतों में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। किसान बलविन्द्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में किसानों एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि पिछले चार-पांच वर्षों से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण खेतों में सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण खेतों में लगी विद्युत मोटरें पर्याप्त क्षमता से नहीं चल पा रही हैं। इससे किसानों को सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और फसलों पर संकट मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। बिजली की समस्या के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक भार भी बढ़ रहा है।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए नया जीएसएस 9ksp मैं दानदाता किसान द्वारा विभाग को2021 मे भूमि दान दे कर विभाग के नाम नामान्तरण दर्ज हो गया था 2022 में प्रपोजल भेजा 06/2023 को सवीकृत किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार 9केएसपी जीएसएस समस्या को कई वर्ष बीत चुके हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से जीएसएस निर्माण जल्द शुरू करवाने के आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































